अवैध पिस्टल बरामद, एक गिरफ्तार

2483
अवैध पिस्टल

नोखा थाना पुलिस की कार्रवाई

बीकानेर। जिले में अवैध हथियार की धरपकड़ का अभियान जारी है। आज नोखा थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक शख्स के पास से अवैध पिस्टल बरामद कर उसे गिरफ्तार किया है।

जानकारी के मुताबिक पकड़ा गया शख्स नोखागांव का रहने वाला भूराराम जाट है। वह बूदरों की ढाणी के पास खड़ा था। सूचना मिलने पर पुलिस ने आरोपी को पकड़ कर तलाशी ली तो उसके पास बिना लाइसेंस की अवैध पिस्टल मिली।

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया और उसके खिलाफ आम्र्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया। नोखा थानाधिकारी मनोज शर्मा ने बताया कि नोखा सर्किल में एक महीने में सात अवैध हथियार पकड़े गए हैं। आगे भी यह अभियान जारी रखा जाएगा।

गौरतलब है कि विधानसभा चुनाव को देखते हुए प्रदेश भर में अवैध हथियारों की धरपकड़ के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत रेंज के आईजी दिनेश एमएन ने भी संभाग भर की पुलिस को इस बारे में दिशा-निर्देश दे रखे हैं।

अभी हाल ही में जेएनवी कॉलोनी थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पांच जनों को अवैध हथियार रखने के आरोप में गिरफ्तार किया था। उन्हीं आरोपियों से पूछताछ के बाद जिला पुलिस हथियारों की तस्करी करने वाले सौदागरों की तलाश में जुटी है।

 

अपना उत्तर दर्ज करें

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.