अवैध शराब परिवहन करते एक गिरफ्तार

2367
अवैध शराब
नाल थाना पुलिस की कार्रवाई

बीकानेर। नाल थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आज अवैध शराब परिवहन करते हुए एक जने को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी के ऑटो में रखी अवैध शराब की 50 पेटी बरामद की।

जानकारी के मुताबिक गांधी प्याऊ के पास एक ऑटो कोलायत की तरफ जा रहा था। पुलिस ने उसे रोकने की कोशिश की तो वह गति तेज कर फरार होने की कोशिश करने लगा। पुलिस ने उसे पीछा कर पकड़ा और ऑटो की तलाशी ली तो उसमें रखी अवैध शराब की 50 पेटियां बरामद हुई।

पुलिस ने आरोपी शख्स से शराब का परमिट और लाइसेंस मांगा तो उसके पास नहीं निकला। इस पर पुलिस ने आरोपी ने उसका नाम पूछा तो उसने अपना नाम शिशपाल सिंह पुत्र तेजूसिंह निवासी भानीपुरा बताया।

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया और अवैध शराब सहित ऑटो जब्त कर थाने ले गए। पुलिस ने आरोपी को आज न्यायालय में पेश कर एक दिन के रिमाण्ड पर लिया। पुलिस आरोपी से पूछताछ में जुटी है।

 

अपना उत्तर दर्ज करें

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.