अवैध देशी पिस्टल जब्त, आरोपी गिरफ्तार

पुलिस थाना मुक्ताप्रसाद नगर व डीएसटी की कार्रवाई

बीकानेर। पुलिस थाना मुक्ताप्रसाद नगर और डीएसटी ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए एक अवैध देशी पिस्टल जब्त करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया है।

 

जानकारी के अनुसार गिरफ्तार किया गया आरोपी मोहम्मद फारुख पुत्र भंवर खान हुसैनी मस्जिद के पास, महावतपुरा नयाशहर थाना क्षेत्र का रहने वाला है। मुक्ताप्रसाद नगर थाना के एएसआई सुरेंद्र कुमार को गश्त के दौरान सूचना मिली थी कि करणी रीको औद्योगिक क्षेत्र की एक नंबर सड़क पर एक युवक पिस्टल लेकर घूम रहा है।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और वहां मौजूद युवक मोहम्मद फारुख के पास से अवैध देशी पिस्टल बरामद करते हुए उसे गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज किया गया। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।

 

गौरतलब है कि रेंज के
महानिरीक्षक पुलिस ओमप्रकाश एवं जिला पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा के निर्देश पर संगठित अपराधियों/ विभिन्न गैंग्स द्वारा अवैध हथियार रखने व हथियार सप्लायर करने वालो के विरूद्ध जिला पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई जारी है।

#Kaant K. Sharma / Bhawani Joshi 

www.newsfastweb.com

 

 

 

Newsfastweb: