लगभग 107 क्वाटर्स पर कार्रवाई
बीकानेर। आईजीएनपी विभाग की ओर से आज विभागीय कॉलोनी से अतिक्रमण हटाए गए। कब्जाधारियों के विरोध की आशंका के चलते इस दौरान पुलिस का पुख्ता जाब्ता भी अतिक्रमण हटाने वाले दल के साथ रहा।
जानकारी के अनुसार आईजीएनपी कॉलोनी में काफी समय से कब्जों की शिकायत अधिकारियों को मिल रही थी। इस पर आज वे कार्रवाई को अमलीजामा पहनाने पुलिस और दस्ते के साथ कॉलोनी पहुंच गए। कॉलोनी में रह रहे ऐसे कर्मचारी जो विभाग से सेवानिवृत्त हो चुके, उनसे क्वार्टर खाली कराए गए।
कुछ ऐसे लोग भी थे जिन्होंने सभी नियम-कायदों को ताक पर रख कर अपनी मनमर्जी से सरकारी क्वार्टर का विस्तार करवा लिया और उसमें कमरें, चार दीवारी आदि का निर्माण करवा लिया था। विभाग के दस्ते ने ऐसे अतिक्रमण भी जेसीबी मशीन से हटवा दिए।
अतिक्रमण हटाने के दौरान विभाग के
क्वार्टर किसी के नाम, रह कोई और रहा
आईजीएनपी कॉलोनी में ऐसे भी क्वार्टर बहुत से सामने आए जो विभाग के दस्तावेज में किसी ओर के नाम अलॉट हो रखे थे, जबकि उनमें रह कोई और रहा था।
बताया गया है कि आईजीएनपी विभाग में कार्यरत कर्मचारियों ने क्वार्टर अपने नाम से अलॉट करवा रखे हैं जिनका विभाग में नियमानुसार निर्धारित किराया उनके वेतन में से कट रहा है। ऐसे कर्मचारियों ने किराया कटौती से ज्यादा राशि में अपने नाम से अलॉट हुआ क्वार्टर अन्य को किराए पर दे रखा है।
आज अतिक्रमण हटाने गए विभाग के दस्ते ने ऐसे क्वाटर्स को भी खाली करवा दिया है।