शिकारी फरार, पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर
बीकानेर। सेरुणा थाना क्षेत्र के बापेऊ गांव की रोही में हरिण शिकार की घटना सामने आई है। हरिण का शिकार करने की जानकारी मिलने के बाद जीव रक्षा संस्था के पदाधिकारी मौके पर पहुंच गए और उन्होंने पहले सेरुणा थाना पुलिस को और साथ ही वन विभाग के अधिकारियों को सूचना दी।
मौके पर पहुंची पुलिस व वन विभाग की टीम ने घटना की पड़ताल शुरू की। प्रारम्भिक जांच में पता लगा है कि अज्ञात शिकारी ने रोही में विचरण कर रहे हरिण को बंदूक की गोली से शिकार बनाया है।
फिलहाल आरोपी शिकारी मौके पर से फरार होने में कामयाब रहा है और पुलिस व वन विभाग की टीम पड़ताल में जुटी है।











