कार्यालय को कब्जा मुक्त करवाने के लिए सैकड़ों व्यापारियों ने बनाई मानव शृंखला….देखें वीडियो

2473

बीकानेर। बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल अध्यक्ष जुगल राठी के नेतृत्व में बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल कार्यालय पर तथाकथित लोगों द्वारा किये कब्जे को हटाने के लिए मंडल की 44 सहभागी संस्थाओं के लगभग 600 प्रतिनिधियों ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट पर मानव  शृंंखला बनाकर प्रदर्शन किया और अतिरिक्त जिला कलेक्टर प्रशासन एएस गौरी को जिला कलेक्टर के नाम का ज्ञापन सौंपा।

अध्यक्ष जुगल राठी ने बताया कि बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल की 50 संस्थाओं में से 44 संस्थाओं को साथ लेकर  न्यायालय के आदेशानुसार संरक्षक परिषद् द्वारा चुनाव प्रक्रिया करवाई गयी जिसमें 325 मतदाताओं में से 278 मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया और मुझे अध्यक्ष बनाया लेकिन आज स्थिति यह है कि सब कुछ संवैधानिक रूप से होते हुए भी हमें बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल कार्यालय पर कब्जा नहीं मिल पा रहा है। अब व्यापारी वर्ग इन कतिपय लोगों की तानाशाही से तंग आ चुका है और आज ‘कब्जा हटाओ, कब्जा दिलाओ’ के नारों के साथ सड़कों पर प्रदर्शन करने को मजबूर हो गया है।

सचिव वीरेन्द्र किराडू ने बताया कि बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल के कार्यालय पर काबिज लोगों के साथ यदि प्रशासन कोई भी तरह का सरोकार रखता है या बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल के नाम का दुरुपयोग करके कोई भी गतिविधि की जाती है तो व्यापारी वर्ग उग्र विरोध करने से भी नहीं झिझकेगा।

इन्होंने बनाई मानव शृंखला

मानव शृंखला बनाने एवं ज्ञापन देने वाली 44 संस्थाओं के प्रतिनिधि एवं सदस्यों में द्वारकाप्रसाद पचीसिया, सुभाष मित्तल, गुलाब गहलोत, चम्पालाल गेधर, चम्पकमल सुराणा, अब्दुल मजीद खोखर, शंकरलाल पारीक, नरेश मित्तल, केके मेहता, जयकिशन अग्रवाल, जगदीश पेड़ीवाल,  जयदयाल डूडी, दिलीपभाई पारिख, मदनगोपाल पुरोहित, जुगराज दफ्तरी, कमल कल्ला,  राजकरण पुगलिया, श्रीधर शर्मा, उमाशंकर आचार्य, नरसिंहदास बिमाणी, महेश कोठारी, धरमचंद खत्री, महेंद्र दुसाद, समुन्द्रसिंह राठौड़, आज्ञाराम पेड़ीवाल, जयनारायण गोयल, सुशील बंसल, राजकुमार पचीसिया, निर्मल पारख, राजाराम सारड़ा, दिलीप रंगा, पवन चांडक, विजय जैन, शिवसिंह चिराणा, गोपीकिशन पेड़ीवाल, मूलचंद राठी, बलदेव मूंधड़ा, रघुवीर झंवर, बनवारीलाल अग्रवाल, संजय सांड, ओम खंडेलवाल, गिरधारीलाल अग्रवाल, राकेश जाजू, दिनेश लखोटिया, महेश दम्माणी, नवल राठी, रितेश लखोटिया, राजेश अग्रवाल, राजेन्द्र अग्रवाल, श्रीराम अग्रवाल,  विजय भैया, मन्नू राठी, मनोज चौधरी, जयदीप सिंह सहित सैकड़ों व्यापारी उद्यमी उपस्थित हुए।

 

अपना उत्तर दर्ज करें

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.