स्कूल जा रही बालिका को ले गए हुक्का बार, मामला दर्ज

2327

बीकानेर thenews.mobilogicx.com

बालिका के साथ छेड़छाड़ व नशीला हुक्का पिलाने का मामला सदर थाने में दर्ज किया गया है। पुलिस रिपोर्ट के अनुसार डीपीएस स्कूल के पास रहने वाले एक व्यक्ति ने इमरान, फरजान, अरमान व आमीर के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है।

प्रार्थी ने बताया कि उसकी नाबालिग पुत्री को बहला-फुसला कर स्कूल जाते समय जबरदस्ती हुक्का बार ले गए। वहां उसके साथ छेडख़ानी भी की तथा नशीला हुक्का भी पिला दिया। पुलिस ने 39/19 363 (ए) 354 आईपीसी व धारा 3 डब्ल्यू एससीएसटी एक्ट 1989 व धारा 17, 18 लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम 2012 के तहत मामला दर्ज किया है।

अपना उत्तर दर्ज करें

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.