घरवाले अवकाश पर हैं!

2324

बीकानेर thenews.mobilogicx.com

अब तक आपने दफ्तर से लोगों को अवकाश लेकर घर जाने के बारे में सुना होगा लेकिन यदि कोई घर से ही अवकाश लेना चाहे तो?

यह कारनामा डाक विभाग के बीकानेर डाक मण्डल के एक डाकिए ने किया है, जिसने जोधपुर से बीकानेर घर के पते पर भेजी गई रजिस्टर्ड डाक को इस रिमार्क के साथ लौटा दिया कि प्राप्तकत्र्ता अवकाश पर है। संभवत: डाकिए ने जानबूझकर डाक डिलवर्ड नहीं की।

इस बात की शिकायत जोधपुर डाक मण्डल को मिलने पर उसने बीकानेर डाक मण्डल से जांच करने को कहा है। जोधपुर के अधिवक्ता बीआर भण्डारी ने बीकानेर मॉडर्न बाजार स्थित अलख सागर केशर निवास में रहने वाले सोहन सिंह राठौड़ को रजिस्टर्ड डाक से नोटिस भेजा था।

यह डाक कुछ दिन बाद लौटकर फिर से भण्डारी के पास आ गई। कानूनी नोटिस की डिलिवरी नहीं होने से भण्डारी को नुकसान हुआ लेकिन जब उन्होंने डाक पर रिमार्क पढ़ा तो वे दंग रह गए। डाकिए को इस बात की जानकारी नहीं थी कि केशर निवास किसी के घर का पता है न की दफ्तर का।

घर के पते पर ऐसा रिमार्क गलत

जोधपुर डाक मण्डल को शिकायत प्राप्त होने पर यहां के अधिकारी-कर्मचारी भी हैरान है। यहां से बीकानेर डाक मण्डल के अधीक्षक को पत्र लिखकर मामले की जांच करने को कहा गया है। पत्र में लिखा गया है कि रजिस्टर्ड डाक गलत रिमार्क के साथ वापस लौटाई गई है। घर के पते पर ऐसा रिमार्क पूर्णतया गलत है।

अपना उत्तर दर्ज करें

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.