जायरीनों को लगाए टीके, की स्वास्थ्य जांच

2361
जायरीनों

बीकानेर। हज यात्रा-2018 में जाने वाले जायरीनों के टीकाकरण और स्वास्थ्य परीक्षण के लिए आज शिविर लगाया गया।

राजस्थान स्टेट हज कमेटी की और से आयोजित इस में 236 हाजियों का टीकाकरण करने के साथ उन्हें प्रशिक्ष्ण भी दिया गया। इस शिविर में आए जायरीनों के टीकाकरण और स्वास्थ्य की जांच करने के लिए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग से पांच चिकित्सक और नर्सिंग स्टाफ आया था।

राजस्थान स्टेट हज कमेटी के जिला संयोजक फारुक पठान ने बताया की बीकाजी की टेकरी के पास भाटी भवन में लगे इस शिविर में चिकित्सकों जायरीनों के स्वास्थ्य का परीक्षण किया और नर्सिंग कर्मियों ने टीकाकरण किया।

वहीं मुम्बई से आए प्रशिक्षकों ने जायरीनों को यात्रा का प्रशिक्षण दिया, ताकि यात्रा के दौरान जायरीनों को किसी भी प्रकार की परेशानियों का सामना नहीं करना पड़े।

उन्होंने बताया कि 30 जुलाई से 5 अगस्त के बीच 236 जायरीन अपनी यात्रा पर जाएंगे। शिविर में भाजपा शहर अध्यक्ष सत्यप्रकाश आचार्य ने भी पहुंचकर जायरीनों से मुलाकात की।

शिविर में बीकानेर हज वेलफेयर सोसायटी और राजस्थान स्टेट हज कमेटी के साथ भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने सहयोग किया।

 

 

अपना उत्तर दर्ज करें

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.