बीकानेर विकास गौरव यात्रा में पहुंचे हजारों, जीत की हैट्रिक का लगाया नारा …देखें वीडियो

3521

बीकानेर thenews.mobilogicx.com विकास की गंगा बहाएंगे और कांग्रेस को पछाड़ कर जीत की हैट्रिक लगाएंगे। यह बात नगर विकास न्यास अध्यक्ष महावीर रांका ने मंगलवार को बीकानेर विकास गौरव यात्रा के दौरान कही। महावीर रांका ने कहा कि पूर्व व पश्चिम दोनों विधायकों द्वारा करवाए गए विकास कार्यों के तहत यह गौरव यात्रा निकाली गई है।

जनता का विश्वास विकास पर

बीकानेर विकास गौरव यात्रा के दौरान पश्चिम विधानसभा प्रत्याशी डॉ. गोपाल जोशी ने कहा कि भाजपा के शासन में अनगिनत विकास कार्य बीकानेर में करवाए गए हैं जो जनता के समक्ष है। कांग्रेस ने इतने वर्षों में जो कार्य नहीं करवाए वह विकास कार्य भाजपा शासन में हुए हैं। जनता का विश्वास विकास पर है और जनता ही हमें फिर से सफलता दिलाएगी।

विकास का पर्याय है भाजपा

बीकानेर विकास गौरव यात्रा में शामिल पूर्व विधानसभा प्रत्याशी सिद्धि कुमारी ने कहा कि मुख्यमंत्री वसुधरा राजे का विजन ही प्रदेश का विकास है। बीकानेर में जो उपलब्धियां भाजपा राज में हुई हैं वो पहले कभी नहीं हुई। विकास का पर्याय ही भाजपा है। नाली, सड़कें, पार्कों के साथ-साथ बीकानेर की हर बड़ी समस्या निराकरण के लिए भाजपा तत्पर रही है।

हजारों पहुंचे रोड शो में

भाजपा के आनन्द सोनी ने बताया कि टीम महावीर रांका द्वारा आयोजित बीकानेर विकास गौरव यात्रा भीनासर के मुरलीमनोहर मैदान से प्रारंभ हुई जो गंगाशहर मुख्य बाजार, गोगागेट सर्किल, गोगागेट, पुरानी जेल रोड, कोटगेट, केईएम रोड, सार्दुलसिंह सर्किल, जूनागढ़, तीर्थ स्तम्भ, उरमूल सर्किल होते हुए अम्बेडकर भवन पर पहुंची। सोनी ने बताया कि चौपहिया व दुपहिया वाहनों पर हजारों की संख्या में लोग भाजपा के पक्ष में नारे लगाते हुए उत्साह व जोश से गौरव यात्रा में शामिल हुए।

अपना उत्तर दर्ज करें

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.