लापता विवाहिता पहुंची थाने तो हुआ हंगामा
नोखा। लापता हुई एक विवाहिता सोमवार दोपहर को अपने आप पांचू थाना क्या पहुंची कि पूरे गांव में हंगामा खड़ा हो गया। विवाहिता के पीहर और ससुराल पक्ष के लोग भी थाने पहुंच गए और पुलिस पर विवाहिता के साथ रहे युवक से मिलीभगत के आरोप लगाए। जानकारी के मुताबिक पांचू थाना क्षेत्र में रहने वाली एक विवाहिता कई दिनों लापता थी। आज अचानक दोपहर में वह थाने पहुंची और पुलिस को अपने प्रेमी के साथ रहने की मंशा जताई। इसकी सूचना विवाहिता के परिजनों को लग गई तो वे भी थाने पहुंच गए और विवाहिता को सौंपने के लिए पुलिस पर दबाव डालने लगे। पुलिस ने विवाहिता को एसडीएम के सामने पेश करने की बात कही तो परिजन और उनके साथ आए समाज के लोग आक्रोशित हो उठे। आक्रोशित लोगों ने पुलिस पर विवाहिता के प्रेमी से मिलीभगत के आरोप लगाए और हंगामा शुरू कर दिया। इस पर पुलिस ने हंगामा करने वालों को थाना परिसर से बाहर निकाल दिया। फिलहाल विवाहिता पांचू थाना में ही है।










