मिली राहत, किया न्यास अध्यक्ष का अभिनन्दन

2356

पत्थर मंडी में होंगे तीन करोड़ के विकास कार्य

बीकानेर। पत्थर व्यवसायियों ने मंगलवार को नगर विकास न्यास अध्यक्ष महावीर रांका का अभिनन्दन किया। न्यास अध्यक्ष का आभार स्वीकारते हुए पत्थर व्यवसायी एसोसिएशन अध्यक्ष अमरचन्द तंवर ने बताया कि काफी समय से पत्थरमंडी उजाड़ पड़ी थी, वहां किसी प्रकार की मूलभूत सुविधाएं नहीं थी। पत्थर व्यवसायी भी इसको लेकर काफी परेशान थे, लेकिन न्यास अध्यक्ष महावीर रांका ने तीन करोड़ का बजट पारित कर उम्मीदें जगा दी है। उन्होंने बताया कि तीन करोड़ की राशि से घड़सीसर स्थित पत्थर मण्डी में सड़क निर्माण, लाइट और ट्यूबवैल का निर्माण कराया जाएगा।

न्यास अध्यक्ष ने बताया कि काफी समय से पत्थर व्यवसायियों की मांग थी जिसे पूरा करने की कोशिश की जा रही है। जल्द ही निर्माण कार्य शुरू करावाए जाएंगे। इस अवसर पर अमरचन्द तंवर के साथ एसोसिएशन के सचिव सुशील राठी, महामंत्री प्रतापसिंह भाटी, किशन गहलोत, उमेशकुमार तंवर, नखतसिंह सहित कई पत्थर व्यवसायी मौजूद थे।

 

अपना उत्तर दर्ज करें

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.