होम खबर उपाधि पा खुश हुए नए चिकित्सक सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज में दीक्षान्त समारोह
बीकानेर। सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज में आज लघु दीक्षान्त समारोह आयोजित हुआ। कॉलेज के प्रेक्षागृह में आयोजित समारोह में वर्ष 2014-15 में विभिन्न पाठ्यक्रमों में उतीर्ण हुए कुल 418 विद्यार्थियों को राजस्थान स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय की ओर से जारी डिग्रीयां प्रदान की गई। समारोह में मेडिकल कॉलेज प्राचार्य डॉ.आर.पी.अग्रवाल व पीबीएम अस्पताल अधीक्षक डॉ. पी.के.बेरवाल ने एमबीबीएस के 196, एमडी के 197 एमडी, पीजी डिप्लोमा के 23 विद्यार्थियों को और 8 सुपर स्पेशिलिटी कोर्स करने वाले चिकित्सकों को उपाधियां प्रदान की। इस अवसर पर प्राचार्य डॉ.अग्रवाल ने कहा कि मेडिकल स्टूडेंट्स आगे जाकर समाज सेवा को ध्यान रखते हुए सकारात्मक सोच के साथ कार्य करें क्योंकि मेडिकल का पेशा आम आदमी के जीवन से जुड़ा हुआ पेशा है। समारोह में मेडिकल कॉलेज स्टाफ सहित मेडिकल स्टूडेंट्स मोजूद रहे। गौरतलब है कि पहले इस दीक्षांत समारोह का आयोजन राज्य स्तर पर किया जाता था लेकिन इस वर्ष परिवर्तन करते हुए स्टूडेंट्स ने जहां से शिक्षा प्राप्त की है उसी महाविद्यालय में समारोह का आयोजन किया जा रहा है।