कर्नाटक के राज्यपाल ने लोकतंत्र का गला घोटा : यशपाल गहलोत

2407

बीकानेर। कर्नाटक में राज्यपाल के फैसले के विरोध में आज शहर जिला कांग्रेस की ओर से गांधी पार्क में धरना दिया गया। इस अवसर पर अध्यक्ष यशपाल गहलोत ने कहा कि कर्नाटक के राज्यपाल द्वारा आनन-फानन में भाजपा के मुख्यमंत्री को शपथ दिलवाना लोकतांत्रिक इतिहास की शर्मनाक घटना हझ।

पीसीसी सदस्य गोपाल गहलोत ने कहा कि भाजपा ने आज अपना असली चेहरा उजागर कर  दिया,  जिस आपाधापी में भाजपा नेता को मुख्यमंत्री की शपथ दिलाई गई, उससे लगता है कि नरेन्द्र मोदी और अमित शाह को भी  विश्वास नही है कि वो बहुमत साबित कर पाएंगे।

वरिष्ठ कांग्रेसी वल्लभ कोचर ने कहा कि आज का परिदृश्य यह साबित करता है कि नरेन्द्र मोदी ने सभी संवैधानिक पदों और संस्थानों को अपनी कठपुतली बना रखा है।
धरने पर नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष जावेद परिहार, हीरालाल हर्ष, उपाध्यक्ष अयूब अली सोढ़ा, टिंकू भाटी, ललित तेजस्वी, आंनद जोशी, सुभाष स्वामी, ब्लॉक अध्यक्ष आनंद सिंह सोढ़ा, रमजान अली कच्छावा सहित पार्टी के कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

अपना उत्तर दर्ज करें

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.