श्रमिकों को बताई सरकार की योजनाएं

2338
सरकार
भाजपा का सम्पर्क फॉर समर्थन अभियान

बीकानेर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की ओर से चलाए गए संपर्क फॉर समर्थन अभियान के तहत आज यहां श्रमिकों को सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।

भाजपा किसान मोर्चा के जिलामंत्री रजनीकांत सारस्वत व वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष गोपाल चौधरी ने इस अभियान के तहत आज तीसरे दिन सम्पर्क किया। इस दौरान उन्होंने महात्मा गांधी रोड व फुटपाथ पर रोजी रोटी के लिए मजदूरी करने वाले भाइयों से मिलकर केद्र व राज्य सरकार की चार साल की उपलब्धियों की जानकारी दी।

साथ ही बताया कि केन्द्र और राज्य सरकार मजदूरों को लाभान्वित करने के लिए कई प्रकार की योजनाएं चला रही हैं। इन योजनाओं में आवेदन करके वह अपने परिवार के लिए काफी कुछ फायदा कर सकते हैं।

साथ ही किसान मोर्चा के इन पदाधिकारियों ने विधानसभा व लोकसभा चुनावों में भाजपा का समर्थन करने की अपील भी की।

 

अपना उत्तर दर्ज करें

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.