गोलछा अध्यक्ष, रांका सचिव निर्वाचित

2524
चुनाव
इलेक्ट्रिक ट्रेड एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न

बीकानेर। बीकानेर इलेक्ट्रिक ट्रेड एसोसिएशन के रविवार को सम्पन्न हुए चुनाव में अध्यक्ष पद पर भंवरलाल गोलछा, सचिव पद पर विजय रांका और कोषाध्यक्ष पद पर पवन अग्रवाल ने जीत दर्ज की।

चुनाव अधिकारी एडवोकेट अविनाश चंद्र व्यास ने बताया कि कुल 119 मतदाताओं में से 101 मतदाताओं ने अपने मताधिकार को उपयोग किया। जिसमें अध्यक्ष पद के प्रत्याशी भंवरलाल गोलछा को 57 व महेश अग्रवाल को 44 वोट मिले।

वहीं सचिव विजय रांका को 60 तथा प्रकाश बांठिया को 40 मत मिले। कोषाध्यक्ष पवन अग्रवाल को 65 और हरीश व्यास को 36 वोट मिले।

व्यास ने बताया कि सात कार्यकारिणी सदस्यों में फूलचंद सोनी, गोरधनदास अग्रवाल, अनिल चांडक, धर्मेन्द्र मोदी, आनंद मून्दड़ा, भुवनेश आचार्य व प्रतीक देवाणी विजयी हुए हैं। विजेता रहे पदाधिकारियों के समर्थकों ने माल्यार्पण कर
खुशी जताई।

अपना उत्तर दर्ज करें

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.