बीकानेर thenews.mobilogicx.com
नोखा कस्बे के तापडिय़ा मार्केट में एक कपड़े की दुकान में गोधा घ्ुास गया और गद्दे पर बैठ गया।
क्षेत्रवासियों से मिली जानकारी के अनुसार तापडिय़ा मार्केट में पीराज टेलर्स एंड क्लॉथ स्टोर्स में शनिवार शाम को करीब साढ़े चार बजे गोधा उनकी दुकान में घुस गया और खाने-पीने की चीजें दिखाने व धक्के से भी नहीं निकला।
क्षेत्रवासियों के लिए कौतुहल का विषय तो तब रहा जब वह दुकान में कोई नुकसान न पहुंचा कर गद्दे पर जा बैठा और खिसकने का नाम नहीं ले रहा था।
आसपास दुकानदारों ने काफी मशक्कत के बाद उस गोधे को बाहर निकाला।