110 वर्ष पुरानी इस स्कूल में बेटियों को 11वीं कक्षा निशुल्क पढ़ाई जाएगी

2408
class 11th free

बीकानेर। श्री लक्ष्मीचंद केशर चंद सम्पत लाल इन्द्रकंवर ट्रस्ट की ओर से रांगडी चौक स्थित 110 वर्षों से संचालित शिक्षण संस्थान एलकेएसआई स्कूल की प्रबन्ध कार्यकारिणी की वार्षिक बैठक में 11वीं कक्षा में वाली बेटियों को पूर्णत: नि:शुल्क  करने का निर्णय लिया गया।

प्रबन्धकार्यकारिणी की उपाध्यक्ष अंजू रामपुरिया ने कहा कि इस सत्र में 11वीं कामर्स में प्रवेश लेने वाली बेटियों से कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा साथ ही उन्हें पाठ्यपुस्तकें भी नि:शुल्क उपलब्ध कराई जाएगी। सचिव ललित अभाणी ने 11वीं कॉमर्स प्रारम्भ होने के साथ बेटियों को पढ़ाने के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से 11वीं में प्रवेश लेने वाली बेटियों को नि:शुल्क अध्यापन करवाने का प्रस्ताव रखा जिसे सभी कार्यकारिणी के सदस्यों ने ‘बेटी बचाओं-बेटी पढ़ाओंÓ उद्देश्य को सार्थक बनाने में ट्रस्ट की इस पहल का सराहना करते हुए इस सर्वसम्मति से पारित किया गया।

बैठक में शिक्षाविद् डॉ. शुक्लाबाला पुरोहित ने नि:शुल्क पढ़ाई के साथ बेटियों के लिए नि:शुल्क पाठ्यपुस्तके उपलब्ध करवाने की बात रखी गयी, जिसे भी प्रबन्धकार्यकारिणी सदस्यों ने सर्वसम्मति से पारित किया गया। बैठक में प्रधानाध्यापिका अनिता कोचर, कोषाध्यक्ष इन्द्रचंद दुग्गड़, सदस्य डॉ. चन्द्रशेखर श्रीमाली, डॉ. शुक्लाबाला पुरोहित, निहालचन्द कोचर, ऊर्जा हर्ष, सुधीर भल्ला, मीनाक्षी खडग़ावत, रणजीत कोठारी तथा नरेन्द्र आरी उपस्थित रहे।

अपना उत्तर दर्ज करें

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.