युवती ने लगाई फांसी, लड़की भगाने का मामला दर्ज

Bikaner / thenews.mobilogicx.com

जेएनवीसी थाने में युवती के फांसी लगाने का मामला दर्ज किया गया है। थाने से मिली जानकारी के अनुसार डूंगरगढ़ हाल पटेलनगर बीकानेर निवासी देवकिशन जाट ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है कि रात को खाना खाने के बाद सोने के लिए चले गए और छोटी बहन 20 वर्षीय राधा अपनी पढ़ाई करने लग गई। सुबह साढ़े पांच बजे के करीब मेरी भुआ के लड़के राधा का जब गेट खोला तो चिल्लाने लगा। हम सब उसके चिल्लाने पर पहुंच गए और देखा की राधा पंखे से फांसी का फंदा लगा कर लटक गई थी। पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है।

लड़की को भगाने का मामला दर्ज

सेरुणा थाने में लड़की को भगा ले जाने का मामला दर्ज करवाया है। थाने से मिली रिपोर्ट के अनुसार समन्दरसर निवासी माणकराम ने रायसिंहनगर निवासी महेेन्द्र भाट पर उसकी पुत्री को भगा ले जाने का मामला दर्ज करवाया है। रिपोर्ट के अनुसार 20 जनवरी रात्रि साढ़े नौ बजे से उसकी पुत्री गायब बताई गई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर खोजबीन शुरू कर दी है।

Newsfastweb: