गहलोत ने कहा लोकतंत्र की हत्या, राहुल ने कहा देश शोक मना रहा है

2429

कर्नाटक में सियासी उठापटक जारी है। बीएस येद्दियुरप्पा ने गुरुवार सुबह मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली। इसके बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने भाजपा पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि तानाशाही में ही ऐसा होता है। लोकतंत्र में ऐसा पहली बार हुआ है। पूरे देश में डर फैलाया जा रहा है। एक शक्ति डर का फायदा उठा रही है। लोकतंत्र की हत्या हो रही है। हर संस्था में आरएसएस के लोग भरे जा रहे हैं।

इससे पहले उन्होंने ट्वीट कर कहा कि एक तरफ भाजपा खोखली जीत का जश्न मना रही है, दूसरी तरफ भारत लोकतंत्र की हार का शोक मना रहा है। राहुल ने ट्वीट किया, कर्नाटक में जरूरी आंकड़ा नहीं होने के बावजूद सरकार के गठन का भाजपा अतार्किक जिद संविधान का मजाक बनाना है।

पार्टी महासचिव अशोक गहलोत ने आरोप लगाया कि नरेंद्र मोदी सरकार में सभी बड़ी संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर किया गया है और भाजपा सत्ता हथियाने के लिए लोकतंत्र की हत्या कर रही है।

अपना उत्तर दर्ज करें

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.