मुरलीमनोहर के दर्शन करने पहुंची गवरजा, रांका ने भरा खोळ

Bikaner / thenews.mobilogicx.com

बीकानेर। गंगाशहर के भाटी चौक से गवर-ईसर भीनासर के मुरली मनोहर मंदिर में दर्शन करने पहुंची।  भाटी चौक निवासी खुश्बू भाटी ने बताया कि क्षेत्र की गीतांजलि भाटी, कोमल, मोनिका, हन्नी नाथ, काव्या भाटी, राधा, नीतू, खुशबू गहलोत, गरिमा, वैभवी गहलोत, प्रिया व अन्य बालिकाओं ने गवर-इसर को मुरलीमनोहर मंदिर ले जाकर दर्शन करवाए।

साफे तथा ढोल-नगाड़ों की थाप पर नाचती व झूमती इन बालिकाओं ने गणगौर गीत गाए। मुरलीमनोहर दर्शन के बाद बालिकाएं नगर विकास न्यास के पूर्व अध्यक्ष महावीर रांका के यहां भी गवर-इसर के साथ पहुंची। वहां रांका ने परिवार सहित गवर का खोल भरा।

मनोनीत पार्षद रमेश भाटी ने बताया कि गणगौर यूथ क्लब द्वारा गणगौर मैदान में मेले की तैयारियां जोर शोर से चल रही है। नौ अप्रेल को गणगौर मैदान में मेले का भव्य आयोजन होगा।

Newsfastweb: