डिजिफेस्ट : गौतम गंभीर और आरपी सिंह दिखाएंगे ‘टेकरश’ को झंडी

2287
गौतम गंभीर

कल से शुरू होगा राजस्थान डिजिफेस्ट

बीकानेर। राजस्थान डिजिफेस्ट के उद्घाटन अवसर पर होने वाली टेकरश को क्रिकेटर गौतम गंभीर और आरपीसिंह हरी झंडी दिखाएंगे। तीन दिवसीय राजस्थान डिजिफेस्ट पॉलिटेक्निक मैदान पर बुधवार से शुरू होगा।

क्रिकेटर गौतम गंभीर और आरपी सिंह आईटीआई संस्थान के मुख्य दरवाजे से ‘टेकरश” फन रन को झंडी दिखा कर रवाना करेंगे। दो किलोमीटर दूरी तक होने वाली इस दौड़ में आमजन भी शामिल हो सकेंगे। इसके लिए उन्हें रजिस्ट्रेशन करवाना होगा। रजिस्ट्रेशन सुबह साढ़े नौ बजे से शुरू होगा।

प्रशासन ने लिया तैयारियों का जायजा

मंगलवार को राजस्थान डिजिफेस्ट की तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। महानिरीक्षक पुलिस बिपिनचंद्र पांडे, कलक्टर डॉ. एनके गुप्ता, पुलिस अधीक्षक सवाईसिंह गोदारा, नगर विकास न्यास अध्यक्ष महावीर रांका, अतिरिक्त जिला कलक्टर नगर शैलेन्द्र देवड़ा ने पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों के साथ पॉलिटेक्निक कॉलेज एवं आईटीआई संस्थान का निरीक्षण किया।

उन्होंने आयोजन स्थल पर बनाए गए वाटरप्रूफ टैंटोंं तथा इनकी व्यवस्थाओं को देखा। विभिन्न गतिविधियों के अनुसार तैयारियों का जायजा लिया।

तीन दिनों में होंगी यह गतिविधियां

राजस्थान डिजिफेस्ट के 25 से 27 जुलाई तक पॉलिटेक्निक कालेज में सुबह 10 से शाम 6 बजे तक आईटी एक्जीबिशन रहेगी। इनमें आईटी के इस्तेमाल से हैप्पी विलेज एवं हैप्पी सिटी आदि की परिकल्पना को साकार किया जाएगा।

26 और 27 जुलाई को स्टार्टअप फेस्ट और हेकाथन इवेंट का आयोजन किया जाएगा। 24 घंटे लगातार चलने वाली इस प्रतियोगिता में देशभर के स्टूडेंट्स, कोडर्स व हैकर्स अपनी टीम के साथ भाग लेंगे।

इसके अलावा आईटीआई परिसर में 25 और 26 जुलाई को दो दिवसीय जॉबफेयर का आयोजन सुबह 10 से शाम 6 बजे तक किया जाएगा।

जॉब फेयर में देशभर की 100 से ज्यादा कंपनियां हिस्सा लेंगी। इसमें 7 हजार से ज्यादा जॉब दिए जाएंगे। जॉब फेयर में 15 हजार से ज्यादा युवा हिस्सा लेंगे।

हेकाथन में हिस्सा लेने के डब्ल्यू डब्ल्यू डब्ल्यू डॉट डिजिफेस्ट डॉट राजस्थान डॉट जीओवी डॉट इन पर रजिस्टर करना होगा।

 

अपना उत्तर दर्ज करें

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.