सोशल मीडिया पर गैंगस्टर स्टाइल वीडियो वायरल, पुलिस ने लिया संज्ञान, चार गिरफ्तार

2135

वीडियो में कार जलाते, खुलेआम धमकियां देते आ रहे नज़र

जेएनवीसी थाना पुलिस की कार्रवाई

बीकानेर। सोशल मीडिया पर गैंगस्टर स्टाइल वीडियो, खुलेआम धमकियां, गाड़ी में आग और इलाके में दहशत फैलाने की कोशिश के बाद एक्टिव हुई पुलिस ने घटना को अंजाम देने वाले चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

 

जयनारायण व्यास कालोनी थानाधिकारी विक्रम तिवारी की टीम ने इस कार्रवाई को करते हुए चारों बदमाशों की पुलिस ने पूरी हेकड़ी निकाल दी। जिस अंदाज में आरोपियों ने ‘ये सिर्फ ट्रेलर है, फिल्म अभी बाकी है’ लिखकर गाड़ी में आग लगाकर खौफ पैदा करने की कोशिश की थी, उसी मामले में गिरफ्तारी के बाद आज तस्वीर बिल्कुल उलट नजर आई। पुलिस पकड़ में आए आरोपी बेहद पस्त और टूटे हुए दिखाई दिए। सबसे ज्यादा चर्चा इस बात की रही कि कुछ आरोपी लंगड़ाते हुए चलते नजर आए।

 

बताया जा रहा है कि पैसों के लेन-देन को लेकर शुरू हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया था। जिसके बाद आरोपियों ने जेएनवीसी थाना क्षेत्र में एक कार को जलाया और दहशत फैलाने के लिए इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। फिलहाल पुलिस आरोपी हरिसिंह उर्फ जेठू सिंह, ललित नायक, श्रीराम उपाध्याय और नारायण उर्फ अजय को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है।

 

#Kaant K. Sharma / Bhawani Joshi 

www.newsfastweb.com

 

 

अपना उत्तर दर्ज करें

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.