बीकानेर thenews.mobilogicx.com बाबा भी माया के फेर में नजर आए हैं। यही नजारा शनिवार को बीकानेर में देखा गया। आज शनिवार सुबह 10 बजे भीनासर नाके पर एक गाड़ी से साढ़े पांच लाख रुपए जब्त किए गए।
गंगाशहर थाना प्रभारी सुभाष बिजारणिया ने बताया कि भीनासर चुंगी नाके पर स्पेशल टीम व सेलटेक्स ऑफिसर ने रविन्द्र सिंह नेगी ने कार्यवाही करते हुए पंजाब नम्बर की इनोवा गाड़ी से 5,41,946 रुपए जब्त किए हैं।
इनोवा गाड़ी में पुण्यानन्द महाराज थे जिनके पास से यह नकदी बरामद की गई है। पूछताछ की कार्यवाही में संतोषजनक जवाब नहीं दिए जाने पर राशि को जब्त कर लिया गया है।