दुष्कर्म में फंसाने की धमकी, धोखाधड़ी का मामला दर्ज

Lunkaransar / thenews.mobilogicx.com

धोखाधड़ी व दुष्कर्म में फंसाने का एक मामला लूणकरणसर थाने में दर्ज किया गया है। थाने से मिली रिपोर्ट के अनुसार धीरज जीनगर ने जुल्फिकार, महबूब व जुल्फिकार के लड़के के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है।

प्रार्थी ने रिपोर्ट में बताया है कि गत 31 मार्च 2018 को उसने आकाशगंगा ट्रेडर्स से 3 लाख 34 हजार रुपए का लोहा दिया था। रूपए मांगने पर नहीं दिए व धोखाधड़ी कर दुष्कर्म के मुकद्मे में फंसाने की धमकी दी।

प्रार्थी ने उक्त आरोपियों पर जातिसूचक गालियां देने व अभद्रता का भी आरोप लगाया है। पुलिस ने उक्त रिपोर्ट के आधार पर 44/19 धारा 420, 406, 389, 34 भादस व 3 एससी/एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच सीओ लूणकरणसर दुर्गपाल सिंह कर रहे हैं।

खबर द न्यूज के वाट्सएप ग्रुप में शामिल होने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें

https://bit.ly/2DYs2qS

Newsfastweb: