Bikaner / thenews.mobilogicx.com
जेएनवीसी थानान्तर्गत लोन देने के नाम पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मेडिकल कॉलेज रोड निवासी सांवरमल शर्मा ने दिल्ली के नेताजी सुभाष प्लेस प्रीतम पुरा के रामपाल सिंह पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज करवाया है। रिपोर्ट में प्रार्थी सांवरमल ने बताया कि लोन देने के नाम पर फर्जी फाइनेन्स कम्पनी बनाकर अलग-अलग बार दो तीन दिन में 76 हजार 881 रुपए अपने खातों में डलवा लिए। लेकिन लोन आज तक नहीं दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
बहन-भानजे से मारपीट
नोखा थाने में रमणलाल जाट ने नानूराम जाट के खिलाफ मारपीट व लज्जा भंग का मामला दर्ज करवाया है। पुलिस से मिली रिपोर्ट के अनुसार प्रार्थी ने आरोप लगाया है कि उसके भानजे के साथ मारपीट गई और जब बहन छुड़ाने गई तो उसके साथ मारपीट कर लज्जा भंग की। पुलिस ने उक्त आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।