चार राज्यों में चुनाव की तारीख का होगा ऐलान

New Delhi / thenews.mobilogicx.com

लोकसभा चुनावों की तिथियों का आज ऐलान संभव है। आज भारतीय चुनाव आयोग शाम 5 बजे प्रेस कांफ्रेंस कर यह जानकारी देगा। मुख्य चुनाव आयुक्त सुनिल अरोड़ा चुनावों की तारीख का ऐलान करेंगे। चुनाव आयुक्त सुनिल अरोड़ा विज्ञान भवन में प्रेस कांफ्रेंस कर चुनावों की तारीख का ऐलान कर सकते हैं।

चुनाव आयोग प्रेस कांफ्रेस में लोकसभा चुनावों की तारीखों के ऐलान के साथ ही कितने नए वोटर जुड़े हैं इसकी भी जानकारी देंगे, लेकिन ये अभी संशय है कि क्या जम्मू कश्मीर में भी चुनाव सभी राज्यों के साथ होंगे या पहले किए जाएंगे। 16वीं लोकसभा का कार्यकाल 3 जून तक है वहीं 17वीं लोकसभा का कार्यकाल जून के बाद शुरु होगा।

आज 4 राज्यों में चुनाव की तारीख का ऐलान चुनाव आयोग कर सकता है। आंध्र प्रदेश, सिक्किम, अरूणाचल, ओडिशा के साथ जम्मू कश्मीर सहित पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव भी साथ हो सकते हैं। इन पांच राज्यों में चुनावों की तारीख का एलान मुख्य चुनाव आयुक्त आज शाम 5 बजे होने वाली प्रेस-कांफ्रेस में कर सकते हैं।

पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त डॉ. एसवाई कुरैशी ने ट्विटर पर एक आंकड़ा शेयर किया है। इस आंकड़े के मुताबिक, 2004 में अधिसूचना 29 फरवरी, 2009 में अधिसूचना 2 मार्च और 2014 में अधिसूचना 5 मार्च को जारी की गई थी। ऐसे में इस बार चुनाव आयोग अधिसूचना जारी करने में लेट है।

खबर द न्यूज के वाट्सएप ग्रुप में शामिल होने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें

https://bit.ly/2Xoxpax

Newsfastweb: