शुरू होंगी चार नई फ्लाइट्स

जयपुर thenews.mobilogicx.com

जयपुर एयरपोर्ट पर आज से रात में भी हवाई यात्रा जारी रहेगी। एयरपोर्ट पर 28 अक्टूबर से शुरू हुआ रनवे का नोटम आज रात से बंद हो जाएगा। यानि कि जयपुर एयरपोर्ट पर अब रात में रनवे फिर से शुरू हो जाएगा। एयरपोर्ट से अब 24 घंटे फ्लाइट्स का संचालन होगा।

आज से होने वाले इस बदलाव के तहत 4 नई फ्लाइट भी शुरू होंगी। दरअसल एयरपोर्ट के रनवे को इसके समानांतर में बनाए गए टैक्सी ट्रैक से जोडऩे का काम किया जा रहा था। रनवे के समानांतर टैक्सी ट्रैक का कार्य अब तक 90 फीसदी पूरा हो चुका है। टैक्सी ट्रैक बनने से विमानों के संचालन में आसानी रहेगी।

इस दौरान विमानों की लैंडिंग और टेक ऑफ एक साथ संभव हो सकेगी और प्रत्येक विमान के आवागमन के समय में 3 से 5 मिनट की बचत होगी। इसके लिए पिछले डेढ़ माह से रोजाना रात साढ़े दस बजे से सुबह 5 बजे तक जयपुर एयरपोर्ट पर रनवे बंद था और विमानों का संचालन नहीं हो रहा था।

आज से रात में चलेंगी फ्लाइट्स

– 4 नई फ्लाइट शुरू होंगी नए बदलाव में
– आज रात से कोलकाता के लिए नई फ्लाइट शुरू होगी
– फ्लाइट 6ई-6315 अलसुबह 4:35 बजे कोलकाता जाएगी
– आज रात से चेन्नई के लिए नई फ्लाइट शुरू होगी
– फ्लाइट 6ई-736 जयपुर से रात 10:45 बजे जाएगी चेन्नई
– कल से बेंगलूरु के लिए इंडिगो की नई फ्लाइट शुरू होगी
– फ्लाइट 6ई-839 जयपुर से रात 11:55 बजे जाएगी बेंगलूरु
– 17 दिसंबर से बेंगलूरु के लिए एयर एशिया की नई फ्लाइट
– फ्लाइट आईएस-1725 जयपुर से रात 12:45 बजे जाएगी बेंगलूरु

4 नई फ्लाइट शुरू होने से कुछ शहरों के लिए एयर कनेक्टिविटी भी बढ़ जाएगी। बेंगलूरु के लिए 2 नई फ्लाइट शुरू होने से कुल फ्लाइट्स की संख्या 7 हो जाएगी। इसके अलावा हैदराबाद के लिए अब रोजाना 6 फ्लाइट और कोलकाता के लिए 5 फ्लाइट मिल सकेंगी। रात में नोटम खत्म होने के बाद इंटरनेशनल फ्लाइट्स के संचालन में भी बदलाव होगा।

Newsfastweb: