नमकीन फैक्ट्री के नाम पर चार लाख की ठगी

बीकानेर thenews.mobilogicx.com

फर्जी नमकीन फैक्ट्री बताकर ठगी करने का मामला सदर थाने में दर्ज किया गया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सुभाषपुरा निवासी गौरवप्रताप सिह सोनी ने मुजमिल अहमद, आदिल भाटी पर षड्यंत्रपूर्वक ठगी करने का मामला दर्ज करवाया है।

रिपोर्ट के अनुसार आरोपियों द्वारा एक नमकीन फैक्ट्री में पार्टनरशिप के नाम पर चार लाख रुपए की हिस्सेदारी ठग ली गई। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

Newsfastweb: