बीकानेर : चार एएसआई, तीन हैड कांस्टेबल और पांच कांस्टेबल इधर से उधर

2353

एसपी सवाईसिंह गोदारा ने जारी किए निर्देश

बीकानेर। जिले में चार एएसआई, तीन हैड कांस्टेबल और पांच कांस्टेबल इधर से उधर किए गए। पुलिस अधीक्षक सवाईसिंह गोदारा ने सोमवार को ये आदेश जारी किए।
तबादला सूची के मुताबिक सहायक उपनिरीक्षक सरदारसिंह को जेएनवी थाना से पुलिस लाइन, रणजीतसिंह को लाइन से यातायात थाना, रामफूलसिंह को कोटगेट से सदर थाना और जगदीशकुमार स्वामी को जामसर से नयाशहर थाना में स्थानान्तरित किया गया है। इसी प्रकार तीन हैड कांस्टेबल सुनीलकुमार को लाइन से छतरगढ़ थाना, भंवरलाल को यातायात थाने से नापासर और सहीराम को सदर से गंगाशहर थाना में स्थानान्तरित किया गया है।
पुलिस अधीक्षक ने तीन कांस्टेबल, दो महिला कांस्टेबल का भी  स्थानान्तरित किया है। कांस्टेबल इन्द्रचन्द को लूनकरणसर से लाइन, जगदीश को लाइन से महिला थाना और रामप्रताप को लाइन से सदर थाना भेजा गया है। महिला कांस्टेबल सरिता को नोखा से कालू थाना और विमला को देशनोक से नोखा वृत्त कार्यालय में स्थानान्तरित किया है।

अपना उत्तर दर्ज करें

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.