अंडरपास में भरा पानी, रास्ता बंद

2507

 रेलवे ने टैंकरों से निकलवाया

बीकानेर। मानसून अभी शुरू ही हुआ है और आसमान से बरस रहा पानी समस्या बनने लगा है। शुक्रवार को दोपहर को हुई बारिश शहर के कई इलाकों में आफत साबित हुई।

गंगाशहर इलाके में तेज हुई बरसात की वजह जगह-जगह जलभराव हो गया। वहीं उदयरामसर से सुजासर जाने वाले मार्ग पर स्थित अंडरपास में बारिश का पानी भर गया। पानी का बहाव इतना तेज था कि आस-पास के क्षेत्र में मिट्टी भी बह गई। बारिश की वजह से हालात वहां बदतर हो गए और आवागमन बिल्कुल बंद हो गया।

मौके पर मौजूद लोगों ने रेलवे अधिकारियों को इसकी सूचना दी। सूचना मिलने पर रेलवे के अधिकारियों ने मौके पर पहुंच कर हालात का जायजा लिया। अवरुद्ध रास्ता खोलने के लिए मौके पर ट्रेक्टर टैंकर और जेसीबी मशीन बुलवाई गई।

अंडरपास में भरे पानी को पंप द्वारा ट्रेक्टर टैंकर में भरवा कर निकलवाया गया। जेसीबी से मिट्टी को यथास्थान पर लगवाया गया। देर रात तक ये काम जारी था। लोगों के मुताबिक रात में बारिश नही हुई तो सुबह तक सब ठीक हो जाने की उम्मीद है।

 

अपना उत्तर दर्ज करें

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.