पुख्ता इंतजाम : फिर भी सीएम को दिखा दिए काले झण्डे

2786
सीएम

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नागणीचेजी मंदिर रास्ते पर किया सीएम का विरोध, पुलिस ने खदेड़ा

बीकानेर। पहले की गई घोषणा के अनुसार आज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सीएम को काले झंडे दिखा दिए। सीएम का काफिला जैसे ही निकलना शुरू हुआ उसी समय कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने काले झंडे दिखाते हुए सीएम के खिलाफ नारेबाजी की।

मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने विरोध करने वालों को तुरन्त प्रभाव से खदेड़ दिया और कांग्रेस शहर अध्यक्ष सहित कई पदाधिकारियों को पकड़ लिया।

जानकारी के मुताबिक कांग्रेस शहर अध्यक्ष यशपाल गहलोत ने मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे को काले झंडे दिखा कर विरोध करने की घोषणा की थी। तभी से पुलिस मुस्तैद थी।

आज सुबह जब मेडिकल कॉलेज मैदान से मुख्यमंत्री का काफिला नागणीचेजी मंदिर के लिए रवाना हुआ और कुछ दूरी पर पहुंचते ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने काले कपड़े हाथों में लेकर मुख्यमंत्री मुर्दाबाद के नारे लगाने शुरू कर दिए। मौके पर मौजूद पुलिस ने तुरन्त प्रभाव से कार्रवाई करते हुए विरोध प्रदर्शन करने वालों को खदेड़ दिया और कई कार्यकर्ताओं को पकड़ लिया।

जानकारी के मुताबिक सीएम का विरोध करने वालों में शामिल कांग्रेस शहर अध्यक्ष यशपाल गहलोत, जियाउर रहमान, शब्बीर अहमद, जावेद पडिहार सहित कई कार्यकर्ताओं को जेएनवी कॉलोनी थाने में बैठा रखा था।

 

अपना उत्तर दर्ज करें

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.