शहरी क्षेत्र में स्थापित हो अग्निशमन केन्द्र

2274
अग्निशमन केन्द्र
बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल ने दिया महापौर को ज्ञापन

बीकानेर। बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल की ओर से शहर में अग्निशमन केन्द्र स्थापित करने की मांग उठाई गई है। इसके लिए व्यापार उद्योग मण्डल ने आज महापौर नारायण चौपड़ा को ज्ञापन भी दिया है।

उद्योग मण्डल संरक्षक अनंतवीर जैन, अध्यक्ष जुगल राठी, बीकानेर जिला उद्योग संघ के अध्यक्ष डीपी पचीसिया, नरेश मित्तल आज नगर निगम में महापौर के पास पहुंचे।

मण्डल के पदाधिकारियों ने उन्हें अवगत कराया कि आए दिन शहर में आग लगने की घटनाएं हो रही हैं। जिससे से उद्योगपतियों और व्यापारियों को भारी नुकसान हो रहा है।

भारी नुकसानों से बचने के लिए शहर के नजदीक स्थान पर अग्निशमन केंद्र की स्थापना करवाई जाए। मण्डल के पदाधिकारियों ने महापौर से शहर के विभिन्न बाजारों में सुलभ काम्पलेक्स बनाए जाने की मांग भी की।

महापौर को अवगत कराया गया कि विभिन्न बाजारों में शौचालय नहीं होने के कारण आमजन को हो रही भारी असुविधा हो रही है। लोगों को मजबूरन अवांछित स्थानों पर लघुशंका के लिए जाना पड़ता है। जिससे गंदगी भी फैलती ही है और दुर्गन्ध भी।

इस समस्या के निवारण के लिए बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल सामाजिक सरोकार के अंतर्गत जिस स्थान पर अति आवश्यक है वहां शौचालय का निर्माण करवाकर इसे सुचारू रखने के लिए यथासम्भव सुविधा प्रदान करने की भावना रखता है।

मण्डल की ओर से महापौर को सुझाव दिया गया कि हमारे द्वारा मुख्य बाजारों का सर्वे कर कुछ स्थान चिन्हित किये गये हैं। जिन्हें निगम के अधिकारियों द्वारा जांच करवा कर उन स्थानों पर शौचालय (यदि फिजिबल हुआ तो महिलाओं के उपयोग के लिए भी) बनवाने की अनुमति प्रदान करें।

उद्योग मण्डल के सचिव वीरेन्द्र किराडू ने बताया कि इस पर महापौर ने आश्वासन देते हुए बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल के सामाजिक सरोकारों की इस पहल को सराहनीय बताया और नगर निगम हर संभव सहायता उपलब्ध करवाने में भी अग्रणीय रहेगा।

उन्होंने बताया कि अग्निशमन केंद्र शहर के आस-पास खोलने की प्रक्रिया जारी है।

 

अपना उत्तर दर्ज करें

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.