बीकाजी की करणीनगर फैक्ट्री में लगी आग

3075
बीकाजी ग्रुप

बीकानेर। बीकाजी ग्रुप की करणी नगर औद्योगिक क्षेत्र स्थित फैक्ट्री में आज आग लग गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची दमकलों ने काफी देर मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। इस हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है।

बताया जा रहा है कि बॉयलर से निकले ऑयल पाइप के क्षतिग्रस्त हो जाने की वजह से यह आग लगी है।

जानकारी के मुताबिक सोमवार को तकरीबन साढ़े ग्यारह बजे फैक्ट्री में एक ट्रक माल खाली करने पहुंचा था। ट्रक चालक फैक्ट्री परिसर में ही ट्रक को पीछे ले रहा था तभी वहां लगे बॉयलर से निकले ऑयल पाइप से टकरा गया। जिससे ऑयल पाइप क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें से ऑयल रिस कर जमीन पर पसरने लगा। किसी असावधानी की वजह से जमीन पर पड़े हए ऑयल में आग लग गई और देखते ही देखते बढ़ने लगी। ऑयल में लगी आग की वजह से फैक्ट्री से धूआं ऊंचाई पर पहुंच गया तो सब जगह आग लगने की सूचना फैल गई। इसी बीच किसी ने दमकल और प्रशासन को सूचना दे दी।

मौके पर मुरलीधर व्यास कॉलोनी फायर ब्रिगेड स्टेशन से तीन दमकलें और एअरफोर्स तथा नेवेली प्रोजेक्टस की एक-एक दमकल मौके पर पहुंच गई। तकरीबन डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद दमकलों ने आग पर काबू पा लिया। इसी दौरान अतिरिक्त जिला कलक्टर शहर, शैलेन्द्र देवड़ा, पुलिस अधीक्षक सवाईसिंह गोदारा और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पवनकुमार मीणा भी मौके पर पहुंच गए। प्रशासनिक अधिकारियों ने घटना की जानकारी ली।

बताया जा रहा है कि आग लगने की इस घटना में फैक्ट्री परिसर में खड़ी प्रबंधक की कार भी क्षतिग्रस्त हो गई। इस घटना में फैक्ट्री में लगे उपकरण और भवन कुछ क्षतिग्रस्त हुए हैं। गनीमत यह रही कि किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है।

 

अपना उत्तर दर्ज करें

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.