गंगाशहर में लगी आग… देखें वीडियो

Bikaner / thenews.mobilogicx.com

बीकानेर में गंगाशहर के मेघवालों के मोहल्ले में स्थित एक मकान में आग लगने से काफी नुकसान हो गया है। गंगाशहर पुलिस थाने के पीछे मेघवालों के मोहल्ले में रामचन्द्र पुत्र जियाराम मेघवाल के घर में मंगलवार सुबह करीब 10 बजे अचानक घर में आग लग गई।

आग ने भयावह रूप लेते हुए घर में लगे पंखे, कूलर, टीवी और कपड़ों सहित बिस्तर तथा अलमारी-सन्दूक में रखे गहने व नगदी करीब 40 हजार रुपए जलकर राख हो गए। रामचन्द्र मेघवाल ने बताया कि वह घर से सुबह मजदूरी करने गया हुआ था, घर में उसकी पत्नी व बच्चे थे।

सुबह अचानक आग लगने पर सभी घर से बाहर निकल गए नहीं तो बड़ी दुर्घटना हो सकती थी। आग लगने से घर का कमरा स्वाह हो गया। मौके पर गंगाशहर पुलिस पहुंची तथा करीब एक घंटे में दमकल पहुंची एवं आग पर काबू पाया। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चला है।

वाट्सएप पर खबरों के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/BH8MzpmL4VYHcjOR46E6fo

Newsfastweb: