फिर फिल्मी स्टाइल में उड़ा ले गए दुल्हन

2355

उदयपुर। राजस्थान में गर्मी के साथ-साथ अपराधियों के हौसले भी बढ़ते जा रहे हैं। दुल्हन का फिल्मी स्टाइल में अपहरण करना अब महज एक स्टंट जैसा हो गया है। बताया जा रहा है कि उदयपुर जिले में विदाई के बाद ससुराल लौट रही एक दुल्हन को फिल्मी स्टाइल में अज्ञात लोग जबरन उठा कर ले गए।

दरअसल देर रात तीतरडी इलाके में एक शादी समारोह का आयोजन हुआ जिसमें फेरे के बाद दुल्हन की विदाई की गई। दुल्हन जब दूल्हे के साथ चिंतामण जी कि घाटी स्थित अपने ससुराल जा रही थी इसी दौरान सवीना रेलवे फाटक के समीप अन्य कार में सवार होकर आए अज्ञात बदमाशों ने नव दंपत्ति की कार को रोक लिया। बदमाशों ने कार में तोडफ़ोड़ की तो वहीं दूल्हे के साथ भी जमकर मारपीट की गई। बदमाश दुल्हन को अपनी कार में डालकर साथ लेकर फरार हो गए। ज्ञात रहे महज बीस दिन पूर्व ही सीकर में दुल्हन अपहरण हुआ था और अब उदयपुर में दुल्हन को फिल्मी स्टाइल में अगवा किया गया है।

घटना की जानकारी हिरणमगरी थाना पुलिस को भी दी गई। पुलिस ने मौके पर आकर मौका मुआयना किया और पूरे इलाके में नाकाबंदी करवा कर बदमाशों की तलाश शुरू की। पुलिस की कोशिशें की सबसे पहले महिला को बदमाशों के चंगुल से छुड़ाया जाए और बदमाशों को गिरफ्तार किया जाए। इस घटना में घायल दूल्हे को शहर के एक निजी चिकित्सालय में इलाज के लिए भर्ती कराया है।

दूल्हे और दुल्हन के परिजनों की और से इस मामले में प्रिंकेश जीनगर नाम के युवक के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया गया है जिसमें उन्होंने साफ किया कि इस वारदात को अंजाम देने वाला प्रिंकेश और उसके मित्र हैं। आरोपी युवक पिंकेश दुल्हन विनीता के घर के पास ही रहता है। इस मामले में जब हिरण मगरी पुलिस आरोपी युवक प्रिंकेश के परिजनों को पूछताछ के लिए थाने लाने पहुंची तो उसके घर के बाहर करीब 300-400 लोगों ने पुलिस का घेराव कर दिया।

इसके बाद पुलिस कड़ी मशक्कत के बाद प्रिंकेश के परिजनों को पूछताछ के लिए थाने पर लाई। परिजनों से जानकारी जुटाने के बाद पुलिस प्रिंकेश के संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। एसएसपी सिटी गोपाल स्वरूप मेवाड़ा ने बताया कि प्रारंभिक अनुसंधान में यह बात सामने आई है कि बदमाशों ने सफेद कलर की आई20 गाड़ी में दुल्हन का अपहरण किया है।

वाट्सएप पर खबरों के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/HqC70kPx2S9FBh0Xy3cqvT

अपना उत्तर दर्ज करें

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.