#FIFAWC2018 फाइनल में क्रोएशिया और फ्रांस आमने-सामने होंगे रविवार को

2517

विश्वकप फुटबॉल के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में क्रोएशिया की टीम ने इंग्लैंड की टीम को हराकर पहली बार फाइनल में प्रवेश कर लिया है।क्रोएशिया की इसी जीत के साथ फाइनल में पहुँचना इस बार भी इंग्लैंड के लिये सपना ही रहा।

इंग्लैंड पिछले 52 सालों से फाइनल में नहीं पहुंचा है। इस मुकाबले में क्रोएशिया ने इंग्लैंड को 2-1 से हराकर वर्ल्डकप से बाहर कर दिया।

इस रोमांचक मुकाबले के शुरू में इंग्लैंड पूरी तरह हावी रहा। इंग्लिश टीम ने मैच के पांचवे मिनट में ही गोल कर बढ़त बना ली जो हाफटाइम तक बनी रही।इंग्लैंड की और से पहला गोल कीयरन ट्रिपियर ने किया। इसके बाद मैच के 68वें मिनट में क्रोएशिया के इवान पेरिसिट्स ने गोल कर टीम को बराबरी पर ला दिया। निर्धारित समय तक दोनों टीम 1-1 की बराबरी पर रही इसके बाद एक्स्ट्रा समय मिला जिसमे 108वें मिनट में क्रोएशिया के मारियो मांद्ज़ुकित्श ने शानदार गोल कर टीम को जीत दिला दी।

विश्वकप का फाइनल मुकाबला रविवार को फ्रांस और क्रोएशिया के बीच खेला जायेगा।

अपना उत्तर दर्ज करें

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.