#FIFAWC2018 उरुग्वे को हराकर सेमीफाइनल में पहुंची फ्रांस

2521

फीफा विश्वकप के रोमांचक क्वार्टर फाइनल मुकाबले में उरुग्वे को हराकर फ्रांस की टीम सेमीफाइनल में प्रवेश करने वाली पहली टीम बन गई है। इस रोमांचक मुकाबले में फ्रांस ने 2-0 से हराकर उरुग्वे को वर्ल्डकप 2018 से बाहर का रास्ता दिखा दिया।

पहले क्वार्टर फाइनल मुकाबले के पहले हाफ में दोनों ही टीमों ने शानदार आक्रमण किया। इसके बाद मैच के 40वें मिनट में राफेल वरान ने हेडर से शानदार गोल कर फ्रांस की टीम को 1-0 की बढ़त दिला दी। इसके बाद उरुग्वे ने काफी प्रयास किये लेकिन सफलता नहीं मिली। मैच के 60वें मिनट में फ्रांस के एंटोनी ने एक और गोल दाग कर अपनी टीम को 2-0 की बढ़त के साथ जितवा दिया।

विश्व कप में दूसरा क्वार्टर फाइनल मैच पांच बार की चैंपियन ब्राजील और बेल्जियम के बीच भारतीय समयानुसार रात शुक्रवार रात 11.30 बजे खेला जाना है।

अपना उत्तर दर्ज करें

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.