फीफा विश्व कप में इंग्लैंड ने जीत के साथ आगाज किया। कड़े मुकाबले में ट्यूनेशिया की टीम को 2-1 से मात दी। इंग्लैंड की और से पहला गोल स्टार स्ट्राइकर हैरी केन ने किया। वही ट्यूनेशिया की और से सासी ने गोल कर मुकाबला बराबरी पर ला दिया।
एक तरफ़ा माने जा रहे इस मुकाबले में ट्यूनेशिया की टीम ने कड़ी टक्कर दी। मैच के अंत तक दोनों टीमें 1-1 से बराबर रही और अंत में इंजुरी टाइम में इंग्लैंड के स्टार स्ट्राइकर हैरी केन ने दूसरा गोल दाग टीम को जीत दिला दी।











