श्री हीरेश्वर द्वादश महादेव मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव
बीकानेर। सेठ हीरालाल गहलोत की स्मृति में नव निर्मित श्री हीरेश्वर द्वादश महादेव मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव आज चतुर्थ दिवस को भी जारी रहा। आज सभी नव स्थापित मूर्तियों की पूजा-अर्चना की गई।
पूर्णाहुति यज्ञ पं. राजेन्द्र किराडू के आचार्यत्व में पं. मुरलीधर एवं पं. उमेश के साथ 21 वैदिक पण्डितों द्वारा सम्पन्न किया गया।
गहलोत परिवार के विष्णुदत गहलोत, गोपाल गहलोत, बंशी गहलोत, किशन गहलोत, माणक गहलोत, ओम गहलोत, सुखदेव गहलोत, रोहित गहलोत, नीरज गहलोत एंव भुवनेश कुमार सपत्नीक यज्ञ में आहुतियां दींं इसके बाद महारुद्राभिषेक का किया गया।
महा रुद्राभिषेक के बाद हुई मंगल आरती में गहलोत परिवार के साथ बहुत से भक्त जन शामिल हुए, सभी भक्तजनों ने सावन माह के अभिषेक में शामिल होकर महादेव भगवान शिव की आराधना की। चार दिन तक चले विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों के बाद आज प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का समापन हुआ।
विष्णूदत गहलोत ने बताया कि मंदिर में सभी देवी-देवताओं की मूर्तियों स्थापित कर दी गई है। महादेव शिव के द्वादष ज्योतिर्लिंगों का प्रथम महारुद्राभिषेक किया गया।











