पारिवारिक झगड़े में महिला की मौत

2670
पारिवारिक झगड़े

जलालसर में देर रात हुई थी वारदात, देवर ने भाभी के सिर पर किया था लाठी से वार

बीकानेर। पारिवारिक झगड़े में घायल हुई एक महिला की शनिवार को पीबीएम अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। सूचना मिलने पर जामसर थाना पुलिस पीबीएम पहुंची और मृतका का पोस्टमार्टम करा कर शव परिजनों को सौंपा।

जानकारी के मुताबिक जामसर थाना क्षेत्र के जलालसर में यह वारदात शुक्रवार देर रात को हुई। मृतका के पिता सर्वोदय बस्ती निवासी शंकरलाल नायक की ओर से दी गई रिपोर्ट में कहा गया है कि उसकी दो बेटियों रेखा और दीपिका की शादी जलालसर में रहने वाले चौथूराम नायक के दो बेटों मदनलाल और रेवन्तराम के साथ हुई थी।

शुक्रवार रात को करीब साढ़े बारह बजे रेवन्तराम शराब के नशे में धुत था। उसने अपनी पत्नी दीपिका को दहेज कम लाने की बात कहते हुए परेशान किया और मारपीट करने लगा। यह देख कर उसकी बड़ी बेटी रेखा अपनी छोटी बहन दीपिका को बचाने पहुंची। इसी बीच रेवन्तराम ने अपनी भाभी रेखा के सिर पर लाठी से वार कर दिया। रेखा घायल होकर जमीन पर गिर गई।

घायल अवस्था में उसे पीबीएम के ट्रोमा सेन्टर में लाया गया। जहां शनिवार सुबह इलाज के दौरान उसकी सांसें थम गईं।

वारदात को अंजाम देने के बाद से ही आरोपी शख्स फरार है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया और उसकी तलाशी शुरू की।

बताया जा रहा है कि शंकरलाल ने अपनी दोनों बेटियों की शादी एक साथ की थी लेकिन दीपिका के अव्यस्क होने की वजह से उसे ससुराल नहीं भेजा था। लगभग चार साल पहले ही दीपिका का मुकलावा किया गया था। तब से ही रेवन्तराम उसे दहेज के लिए परेशान करता और शराब पीकर उसके साथ मारपीट करता रहता था।

 

 

अपना उत्तर दर्ज करें

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.