बीकानेर। फतेहपुर विधायक नन्दकिशोर महरिया आज एक दिवसीय बीकानेर यात्रा पर आए। यहां उन्होंने नेता प्रतिपक्ष रामेश्वर डूडी से मुलाकात की और उनकी कुशलक्षेम पूछी।
विधायक महरिया रामेश्वर डूडी के घर पहुंचे और उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट किया। साथ ही उनके स्वस्थ्य की जानकारी ली।
इस दौरान कांग्रेस के दोनों नेताओं ने विधानसभा चुनाव को लेकर मन्त्रणा भी की। बताया जा रहा है कि बातचीत के दौरान डूडी ने महरिया से फतेहपुर विधानसभा क्षेत्र में जातीय समीकरणों की जानकारी भी ली।
महरिया ने कहा कि डूडी पूरी तरह से स्वस्थ हैं और हम सब मिलकर पहले की तरह विधानसभा में जनता के मुद्दों पर सरकार को घेरने का काम करते रहेंगे।
उन्होंने कहा कि मेरा बूथ मेरा गौरव कार्यक्रम के बाद से कार्यकर्ताओं में नया जोश दिखाई दे रहा है। प्रदेश में विधानसभा चुनाव में कांग्रेस विजय प्राप्त करेगी।
गौरतलब है कि फतेहपुर विधायक नन्द किशोर महरिया सीकर के दिग्गज नेता सुभाष महरिया के भाई हैं।











