बीकानेर। जिला प्रमुख सुशीला सींवर तथा बीकानेर पंचायत समिति की प्रधान राधादेवी सियाग ने कृषि भवन से किसान समृृद्धि रथ को आज हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह रथ ‘न्याय आपके द्वार’ के तहत आयोजित शिविरों में किसानों को बीज उपलब्ध करवाएंगे तथा विभागीय योजनाओं की जानकारी देंगे।
उपनिदेशक कृषि (विस्तार) डॉ. उदयभान ने बताया कि 30 जून तक आयोजित होने वाले समस्त शिविरों में प्रतिदिन रथ जाएंगे। इन रथों में मौजूद विभागीय प्रतिनिधि केन्द्र व राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं से संबंधित साहित्य वितरित करेंगे। इस दौरान संयुक्त निदेशक कृष्णकुमार पोटलिया, सहायक निदेशक डॉ. जयदीप दोगने सहित जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी मौजूद रहे।