फेसबुक पर पीएम मोदी को दी गोली मारने की धमकी

2682
फेसबुक
युवक के खिलाफ एफआईआर दर्ज

दिल्ली। फेसबुक पर एक शख्स ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को गोली मारने की धमकी दी है। इस शख्स का नाम नदीम खान है। खान ने फेसबुक पर लिखा है कि मैं मोदी को गोली मारने वाला हूं। केवल इतना ही नहीं उसने फेसबुक पर पाकिस्तान जिंदाबाद का नारा तक लिखा है। सोशल मीडिया पर पीएम को धमकी देने वाले शख्स के खिलाफ पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार कुछ दिनों पहले गाजियाबाद से सटे लोनी से भाजपा विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने अपने फेसबुक अकाउंट पर साइकिल चलाते हुए अपना एक वीडियो पोस्ट किया था। वीडियो पर कई लोगों ने अपनी प्रतिक्रियाएं दी थीं। इसी पोस्ट पर नदीम खान नामक यूजर ने पहले तो साइकिल की प्रशंसा की फिर पीएम मोदी को गोली मारने की धमकी दे दी।

धमकी के अलावा यूजर ने अपना फोन नंबर और घर का पता भी फेसबुक पर साझा किया है। उसने बताया है कि वह अशोक बिहार का रहने वाला है। फिलहाल मामले की जांच चल रही है। इस मुद्दे पर पुलिस का कहना है कि धमकी देने वाले शख्स को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा और उसके खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी।

 

अपना उत्तर दर्ज करें

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.