सांखला बने जिलाध्यक्ष
बीकानेर। भारत युवा वाहिनी के प्रदेशाध्यक्ष सुधांशु जैन के निर्देशानुसार प्रदेश कार्यकारिणी का विस्तार किया गया है। जिसमें बीकानेर के परमेश्वर सारस्वत को प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य और बीकानेर के जिलाध्यक्ष पद पर संजय सांखला को मनोनीत किया गया है। भारत युवा वाहिनी के संगठन महामंत्री अंकित शर्मा ने नवनियुक्त दोनों पदाधिकारियों को इस बारे में पत्र जारी किए हैं।











