रेल सेवाओं में विस्तार की मांग

2437
रेल सुविधाओं में विस्तार
डीआरयूसीसी देगी केन्द्रीय राज्य रेल मंत्री को ज्ञापन

बीकानेर। डीआरयूसीसी और जिला उद्योग संघ से जुड़े उद्योगपतियों ने बीकानेर में रेल सुविधाओं में विस्तार की मांग की है।

डीआरयूसीसी सदस्य डीपी पचीसिया, अनंतवीर जैन, नरेश मित्तल, कमल कल्ला और नरसिंहदास बिन्नाणी ने बताया कि नई दिल्ली-सियालदह दूरन्तो एसी गाड़ी को बीकानेर तक विस्तारित करने की मांग की गई है। बीकानेर से एक भी दूरन्तो गाड़ी नहीं चल रही है। अगर इस गाड़ी को बीकानेर तक विस्तारित कर दिया जाता है तो यहां के यात्रियों को भी फायदा होगा और रेलवे के राजस्व में भी इजाफा होगा।

साथ ही बीकानेर से दिल्ली के बीच नई जनशताब्दी गाड़ी चलाने की मांग भी की गई है। रेलवे को अवगत कराया जा रहा है कि सुबह 4 से 5 बजे के बीच इस गाड़ी को यहां से चलाया जाए तो यहां के व्यापारियों और उद्योगपतियों को काफी फायदा होगा, वे शाम तक दिल्ली में अपना कार्य निपटा कर रात को ही वहां से रवाना हो सकेंगे।

उन्होंने बताया कि बीकानेर से जयपुर के बीच चल रही इन्टरसिटी गाड़ी को मेड़ता बायपास से चलाए जाने की मांग भी की गई है।

बीकानेर से अमृतसर वाया बठिण्डा व लुधियाना ट्रेन चलाने का सुझाव

डीआयूसीसी सदस्यों ने बीकानेर से अमृतसर से वाया बठिण्डा व लुधियाना के बीच ट्रेन चलाए जाने का सुझाव भी दिया है।

उन्होंने बताया कि बीकानेर-कोयम्बटूर के बीच चलने वाली गाड़ी यहां सोमवार दोपहर 12.25 पर आती है और यहां से वही गाड़ी गुरुवार सुबह 7.10 बजे कोयम्बटूर के लिए रवाना होती है। सोमवार से गुरुवार तक इस गाड़ी का रेक यहीं यार्ड में खड़ा रहता है।

यदि इस रेक को साप्ताहिक गाड़ी के रूप में बीकानेर से अमृतसर वाया लुधियाना चला दिया जाए तो इससे यहां के यात्रियों को काफी फायदा होगा और रेलवे के राजस्व में भी बढ़ोतरी हो सकेगी।

 

अपना उत्तर दर्ज करें

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.