बीकानेर। नगर विकास न्यास के अध्यक्ष की ओर से वृहद एवं विशिष्टजन सम्पर्क अभियान शुरू किया गया है। इस अभियान के तहत 100 परिवारों से सम्पर्क किया जाएगा।
इस बारे में नगर विकास न्यास अध्यक्ष महावीर रांका ने बताया कि इस अभियान के तहत शनिवार व रविवार को बीकानेर और उदयरामसर गांव के 88 परिवारों से सम्पर्क कर भारतीय जनता पार्टी की जन लोक कल्याणकारी नीतियों की जानकारी दी गई है। विशिष्ठजनों से मिलने का क्रम आगे भी जारी रहेगा।
इस सम्पर्क व समर्थन अभियान के तहत इन दो दिनों में उद्योगपति व राजस्थान प्रदेश पंजाबी सभा संभाग अध्यक्ष नरेश चुग, उदयरामसर निवासी यादव समाज के वरिष्ठ महावीरसिंह यादव, राजपुरोहित सभा बीकानेर संभाग अध्यक्ष गुमानसिंह राजपुरोहित तथा स्वतंत्रता सेनानी हीरालाल शर्मा से मिलकर उन्हें भाजपा की जन लोक कल्याणकारी योजनाओं व नीतियों सम्बन्धी दो-दो पुस्तकें भी भेंट की।











