राजनीति के अजातशत्रु को श्रद्धासुमन किए अर्पित
बीकानेर। देश के पूर्व प्रधानमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता अटलबिहारी वाजपेयी के निधन पर केन्द्रीय राज्यमंत्री अर्जुनराम मेघवाल सहित पार्टी के स्थानीय नेताओं ने शोक प्रकट करते हुए उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए हैं।
देहात भाजपा प्रवक्ता अशोक भाटी के अनुसार केन्द्रीय राज्यमंत्री मेघवाल ने कहा है कि राजनीति के अजातशत्रु माने जाने वाले अटलबिहारी वाजपेयी का देहान्त देश के लिए अपूर्णनीय क्षति है। इस क्षति की कभी भरपाई नहीं हो सकती है।
खाजूवाला विधायक और राज्य के संसदीय सचिव डॉ.विश्वनाथ मेघवाल ने कहा कि वाजपेयीजी सिर्फ भाजपा के ही नेता नहीं थे बल्कि वे पूरे देश के नेता थे। विश्व के अन्य सभी देशों में भी उन्हें प्रभावशाली नेता के रूप में सम्मान दिया जाता रहा है। उनका देहान्त एक युग का अंत है।
भाजपा देहात अध्यक्ष सहीराम दुसाद, बिहारीलाल बिश्नोई, सुरेन्द्रसिंह शेखावत, प्रभुदयाल सारस्वत, रामगोपाल सुथार, बीकानेर पंचायत समिति की प्रधान राधादेवी सिहाग, श्रीडूंगरगढ़ पंचायत समिति के प्रधान रामलाल मेघवाल सहित भाजपा के बहुत से पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने दिवंगत अटलबिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि अर्पित की।