महिला के साथ उसका तीन वर्षीय बेटा बना काल का ग्रास
बीकानेर। खाजूवाला में एक विवाहिता और उसके तीन वर्षीय बेटे की डिग्गी में डूबने से मौत हो गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को बाहर निकलवाया और वहीं राजकीय अस्पताल में रखवाया।
जानकारी के मुताबिक ये हादसा खाजूवाला के 4 केजेडी गांव में हुआ है। बताया जा रहा है कि इसी गांव में रहने वाली एक विवाहिता अपने तीन वर्षीय बेटे को लेकर डिग्गी में कूदी कूद गई, सूचना के मुताबिक ये आत्महत्या के मामले के रूप में सामने आ रहा है।
फिलहाल पुलिस कुछ भी कहने से इनकार कर रही है। मामले की पड़ताल चल रही है। मृतका के परिजन राजकीय अस्पताल पहुंच चुके हैं।











