डूडी की मौजूदगी में भाजपा के दो कार्यकर्ताओं ने ली कांग्रेस की सदस्यता।
बीकानेर। प्रतिपक्ष नेता रामेश्वर डूडी आज नोखा पहुंचे और क्षेत्रवासियों से मेल-मुलाकात की। नोखा विधायक ने डूडी हाउस में पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से भी भेंट कर रामा-श्यामा की।
इस दौरान भाजपा के दो कार्यकर्ताओं ने आज डूडी की मौजूदगी में भाजपा को छोड़कर कांग्रेस पार्टी ज्वाइन की और सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर डूडी हाउस में देहात कांग्रेस के अध्यक्ष महेन्द्र गहलोत सहित पार्टी के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।










